हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल! कांग्रेस छोड़ INLD में शामिल हुए संपत सिंह

Summary :

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अब उनका एकमात्र लक्ष्य INLD को मजबूत बनाना और आगे ले जाना है। Sampat Singh: कांग्रेस पर गंभीर आरोप INLD में शामिल होने के बाद संपत सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 16 सालों से हरियाणा की जनता को धोखा दिया गया है। राहुल गांधी द्वारा की…

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ नेता संपत सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) का दामन थाम लिया है। पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अब उनका एकमात्र लक्ष्य INLD को मजबूत बनाना और आगे ले जाना है।

Sampat Singh: कांग्रेस पर गंभीर आरोप

INLD में शामिल होने के बाद संपत सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 16 सालों से हरियाणा की जनता को धोखा दिया गया है। राहुल गांधी द्वारा की जा रही “वोट चोरी” की बातें सिर्फ़ दिखावा हैं। सब जानते हैं कि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी। संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस में इतना छल और कपट है कि वहां कोई भी नेता स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर सकता। जो नेता मेहनत करता है, उसे पद से वंचित कर घर बैठा दिया जाता है।

Haryana News
Haryana News

Haryana News: मेहनत के बावजूद सम्मान नहीं मिला

संपत सिंह ने बताया कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने पार्टी के लिए पूरा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे प्रयासों से कांग्रेस को कम से कम 5-6 सीटों पर जीत मिली, लेकिन फिर भी मुझे कोई पद नहीं दिया गया। उन्होंने याद किया कि 2016 में राज्यसभा चुनाव के समय भी उनके साथ अन्याय हुआ।

Haryana Today News: “कांग्रेस अब राष्ट्रीय पार्टी नहीं रही”

संपत सिंह ने कांग्रेस की गिरती स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपनी पहचान खो चुकी है। लगातार चुनावी हार से यह साबित हो रहा है कि पार्टी जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में अब सिर्फ़ बाप-बेटी की जोड़ी चल रही है, बाकी नेताओं को किनारे कर दिया गया है।” संपत सिंह ने कहा कि उन्होंने राजनीति की सीख चौधरी देवी लाल से ली है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य देवी लाल की नीतियों को आगे बढ़ाना है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

Haryana News
Haryana News

हरियाणा के मुद्दों पर बोले संपत सिंह

उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की स्थिति खराब है। भाखड़ा नहर चार महीने बंद रही, किसानों की फसलें और अनाज नहीं बिक रहे, लेकिन कांग्रेस के विपक्षी विधायक सिर्फ़ बयानबाज़ी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 हजार वोट चोरी हुई, और यह चोरी कांग्रेस के लोगों ने ही की।

अभय सिंह चौटाला ने किया स्वागत

INLD नेता अभय सिंह चौटाला ने संपत सिंह का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संपत सिंह का यह फैसला पार्टी के लिए बहुत बड़ा और सकारात्मक कदम है। उन्होंने आगे बताया कि देवी लाल और चौधरी साहब के बाद सबसे ज़्यादा संघर्ष संपत सिंह ने किया है, इसलिए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है।

“कांग्रेस और भाजपा दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई”

संपत सिंह ने राहुल गांधी के “वोट चोरी” बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल पहले यह बताएं कि वोट चोरी करना कांग्रेस ने ही देश को सिखाया है, और अब भाजपा वही काम कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा का समर्थक नहीं हूँ, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों एक जैसे हैं, चोर-चोर मौसेरे भाई।”

यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 की तैयारियां तेज, CM सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, साझा की अहम जानकारियां

Pankhil Verma