Bihar: नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप, हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग

Summary :

Bihar में गोपाल खेमका की हत्या के बाद नालंदा में डबल हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। दरअसल  नालंदा में बैखौफ बदमाशों ने मामूली विवाद के चलते 20 साल की लड़की अन्नू और 16 साल के लड़के हिमांशू के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। सिर पर गोली लगने से दोनों की मौके पर मौत हो गई है। इस हत्याकांड के बाद नालंदा में तनाव का माहौल बन गया है। परिजनो ने पोस्टमार्टम से लिए भी मना कर दिया है और शव को स्ट्रैचर पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम भी किया। कैसे शुरू हुआ विवाद…

Bihar में गोपाल खेमका की हत्या के बाद नालंदा में डबल हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। दरअसल  नालंदा में बैखौफ बदमाशों ने मामूली विवाद के चलते 20 साल की लड़की अन्नू और 16 साल के लड़के हिमांशू के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। सिर पर गोली लगने से दोनों की मौके पर मौत हो गई है। इस हत्याकांड के बाद नालंदा में तनाव का माहौल बन गया है। परिजनो ने पोस्टमार्टम से लिए भी मना कर दिया है और शव को स्ट्रैचर पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम भी किया।

कैसे शुरू हुआ विवाद

नालंदा में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव में किर्तन  का आयोजन किया जा रहा था तभी बच्चों के बीच विवाद शुरू हो गया और यह विवाद इतना बढ़ गया की दूसरे ग्रुप के लोगों ने बैखौफ होकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो बच्चे हिमांशू और अन्नू की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

परिजनों ने किया सड़क जाम

इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया है और शव को लेकर विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और सड़क जाम भी किया। बता दें कि पुलिस ने परिजनों को शव के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था तभी परिजनों ने आक्रोश में शव को अपने गांव ले गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।

पुलिस की जांच शुरू

नालंदा में दोहरा हत्याकांड के बाद गांव में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है और कार्रवाई करते हुए गांव से 7 लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read: Gopal Khemka Murder: शवयात्रा पर फूलमाला लेकर पहुंचा संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।