Gopal Khemka Murder: शवयात्रा पर फूलमाला लेकर पहुंचा संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया

Summary :

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने माने व्यापारी Gopal Khemka की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। घटना को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गया और गोपाल खेमका खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। बता दें कि इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए CM नीतीश कुमार ने DGP को निर्देश दे दिए है और पुलिस की टीम सुराग ढूंढने के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे कर रही है। इसी बीच गोपाल खेमका…

Gopal Khemka

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने माने व्यापारी Gopal Khemka की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। घटना को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गया और गोपाल खेमका खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। बता दें कि इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए CM नीतीश कुमार ने DGP को निर्देश दे दिए है और पुलिस की टीम सुराग ढूंढने के लिए ताबड़तोड़ छापे मारे कर रही है। इसी बीच गोपाल खेमका की कड़ी सुरक्षा के बीच शवय़ात्रा निकाली गई और इस शवयात्रा में संदिग्ध आरोपी रोशन कुमार फूलमाला लेकर पहुंचा लेकिन पटना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रोशन कुमार हिरासत में

गोपाल खेमकी की शवयात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। इसी बीच पुलिस की नजर संदिग्ध आरोपी रोशन कुमार पर पड़ी और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रोशन कुमार पटना के पुनपुन का रहना वाला है और शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा था। तभी पुलिस को शक होने पर रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खेमका हत्याकांड हो रहे खुलासे

गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए SIT टीम का गठन किया गया है। पुलिस CCTV खंगाल रही है, संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और ताबड़तोड़ छापे मार रही है। इसी बीच इस हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि तीनों अपराधियों ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले चाय पी और गोपाल खेमका की हत्या करने के लिए उनके आवास पहुंचा और वारदा को अंजमा दिया।

देह संस्कार में परिवार शामिल

गोपाल खेमका की देह संस्कार में उनके परिजन विदेश से भारत आए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बता दें कि गोपाल खेमका की बेटी स्कॉटलैंड , बड़े भाई की बेटी हांगकांग और बहनोई नेपाल में रहते है। विदेशों से आने के बाद गोपाल खेमका की शवायात्रा निकाली गई।

Also Read: Gopal Khemka Murder: बेउर जेल से जुड़े हत्याकांड के तार!  पुलिस की टीम ने मारा छापा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।