Gopal Khemka Murder: बेउर जेल से जुड़े हत्याकांड के तार!  पुलिस की टीम ने मारा छापा

Summary :

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने माने व्यापारी Gopal Khemka की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। घटना को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गया और गोपाल खेमका खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। गोपाल खेमका को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड की साजिश बेउर जेल में रची गई थी। इसी के चलते पुलिस की टीम ने बेउर जेल…

बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में जाने माने व्यापारी Gopal Khemka की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका को अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी। घटना को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गया और गोपाल खेमका खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। गोपाल खेमका को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस को शक है कि इस हत्याकांड की साजिश बेउर जेल में रची गई थी। इसी के चलते पुलिस की टीम ने बेउर जेल के अंदर छापा मारा है।

बेउर जेल से मिलेंगे सुराग!

पटना में शुमार गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, CCTV खंगाले जा रहे है। इसी बीच पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड की साजिश को बेउर जेल में रचा गया है। इसी आशंका के चलते IG जितेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापा मारा और जेल में बंद अपराधियों से पूछताछ भी की। बता दे कि भारी पुलिस बल के साथ जेल में शूटरों से पूछताछ की जा रही है और कई सेलों  से सुराग ढूंढने के लिए रेड मारी जा रही है।

आरोपी का होगा एनकाउंटर

बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने इस हत्याकांड के बाद गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकता की और आश्वासन देते हुए कहा कि हमलावर का एनकाउंटर किया जाएगा, घर में बुलडोजर चलाया जाएगा और सभी संपत्ति को भी सीज किया जाएगा

गोपाल खेमका के बेटे की हत्या

साल 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय भी हत्याकांड में व्यवसायिक दुश्मनी या व्यक्तिगत रंजिश की बात सामने आई थी। बता दें कि गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका कार्टन की फैक्ट्री को संभालते थे।
Also Read: Gopal Khemka Murder: कितने करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे गोपाल खेमका, पटना में शुमार था नाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।