Uttarakhand में भारी बारिश, चार जिलों में भूस्खलन का हाई अलर्ट जारी

Summary :

Uttarakhand: आज मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक मौसम ने करवट बदल ली है। आज दिल्ली-NCR समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में आज भारी बारिश हुई और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने उत्तराखंड के चार टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भूस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इन जिलों के साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, उखीमठ, घनसाली, नरेंद्र नगर, धनोल्टी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ सहित कई क्षेत्रों में भी संभावित भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। भूस्खलन की संभावना पहाड़ों में कई दिनों से…

Uttarakhand: आज मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक मौसम ने करवट बदल ली है। आज दिल्ली-NCR समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में आज भारी बारिश हुई और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने उत्तराखंड के चार टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भूस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इन जिलों के साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, उखीमठ, घनसाली, नरेंद्र नगर, धनोल्टी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ सहित कई क्षेत्रों में भी संभावित भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

भूस्खलन की संभावना

पहाड़ों में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। आज IMD ने उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में भूस्खलन की संभावना के लिए अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन की संभावना के साथ ही IMD ने उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी वर्षा की संभावना भी जताई है और चार दिनों के लिए उत्तराखंड के कई राज्यों के लिए भी भारी का अलर्ट जारी किया गया है।

आपातकालीन सेवा की गई तैयार

उत्तारखंड में भारी बारिस के अनुमान से पहले ही राज्य में आपातकालीन सेवा को भी अलर्ट पर कर दिया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। बता दें कि उत्तारखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।

CM धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तराखंड में कुछ दिनों पहले ही यमुनोत्री मार्ग पर भारी बारिश के कारण सड़कों के कई हिस्से बह गए थे जिससे संपर्क भी टूट गया था। CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित सिलाई बैंड और ओजरी बैंड खंडों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

Also Read: सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग पर CM धामी के सख्त आदेश, देहरादून में FIR दर्ज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।