Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ बनी काल, पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत

Summary :

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बाइपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटाहा गांव में हुई। यहां एक महिला समेत परिवार के तीन बच्चों तथा दूसरे परिवार की एक लड़की की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। Bhagalpur Flood: जांच में जुटी पुलिस उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। डीएसपी ने कहा,…

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बाइपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटाहा गांव में हुई। यहां एक महिला समेत परिवार के तीन बच्चों तथा दूसरे परिवार की एक लड़की की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

Bihar Flood (Source: Social Media)
Bihar Flood (Source: Social Media)

Bhagalpur Flood: जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। डीएसपी ने कहा, प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि पीड़ित खेतों की ओर गए होंगे या बाढ़ के पानी में नहाने गए होंगे। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनचो देवी (35), उसके बेटे अभिषेक कुमार (नौ) और अक्षय कुमार (आठ), बेटी सोनाक्षी कुमारी (13) तथा दूसरे परिवार की अंशु प्रिया (16) के रूप में हुई है।

Bhagalpur Flood (Source: Social Media)
Bhagalpur Flood (Source: Social Media)

डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुमार ने बताया कि पुलिस प्रभावित इलाकों में लगातार गश्त कर रही है और लोगों को बाढ़ के पानी से दूर रहने की सलाह दे रही है।

Bihar Flood: बाढ़ के पानी में छिपे गड्ढे ने ली 5 लोगों की जान

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण सड़क और आसपास के नाले पूरी तरह पानी में डूब गये हैं। पानी की गहराई और सड़क किनारे मौजूद गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बाढ़ प्रभावित रास्तों पर सुरक्षा के इंतजाम करने और ऐसे स्थानों पर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की है।

ALSO READ: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

Rahul Kumar Rawat