BRICS Summit 2026: दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15,000 कर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की जाएंगी। पुलिस के अनुसार, जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और लोगों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए पुलिस की तरफ से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, ट्राफिक पुलिस द्वारा लोगों को यातायात संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। जिसको लेकर लोगों से वैकल्पिक मार्गों को अपनाने की अपील की गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली पुलिस सम्मेलन के लिए कई एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और सभी चिह्नित मार्गों का व्यापक सर्वेक्षण पहले ही किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती की जाएगी। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर प्रकार की गतिविधियों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा हैं।

साथ ही, हवाई अड्डा, होटलों और निर्धारित अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है जहां विदेशों से आए मेहमानों का दौरा हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में सतर्कता एवं मजबूत उपायों के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
अधिकारियों ने अनुसार, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही से जुड़े यातायात प्रतिबंध लगभग 14 सितंबर तक जारी रह सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली क्षेत्र में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें चेहरे की पहचान करने वाली प्रणाली (एफआरएस) वाले कैमरे और वाहन नंबर प्लेट दर्ज करने वाले कैमरे शामिल हैं। ये सभी एक निगरानी कक्ष से जुड़े रहेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस आतंकवाद और सुरक्षा सहित किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
BRICS Summit 2026: तलाशी अभियान और यातायात में बदलाव
दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा कई हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं। वहीं, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता को असुविधा न हो। व्यवस्थाओं के व्यापक पैमाने के कारण कुछ यातायात परामर्श जारी हैं और अस्थायी प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। साथ ही, कड़ी व्यवस्था उन होटलों में भी मजबूत की गई है जहां विदेशी गणमान्य लोग ठहरेंगे।
BRICS Summit 2026: दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
विदेशों से आए मेहमानों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जाएगी और उनके कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा, यातायात संबंधी व्यवस्थाओं में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस को जी20 शिखर सम्मेलन समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों को संभालने का अनुभव भी है। पुलिस ने ऐसे आयोजनों की तैयारियों के लिए कई सरकारी एजेंसियों के साथ व्यापक स्तर पर मजबूती से तैयारियां की हैं।

वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) के काफिले की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात कर्मियों को तैनात किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




