बिहार सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 100 शहरों के समग्र विकास के लिए एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने का फैसला किया है।
- बिहार में 100 शहरों के विकास के लिए बन रहा मास्टर प्लान
- नीतीश-BJP सरकार की पूरी योजना
- समग्र विकास के लिए एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार करने का फैसला- सम्राट चौधरी
आपको बता दें मंत्री चौधरी बुधवार को बिहार (Bihar) विधानसभा में बिहार विनियोग विधेयक (संख्या 2) पेश करने के बाद सदन को संबोधित कर रहे थे। सदन ने विनियोग विधेयक के माध्यम से दो लाख 82 हजार 992 करोड़ 32 लाख 78 रुपए की राशि खर्च करने पर मुहर लगा दी।
सरकार इसे लेकर काफी गंभीर
बता दें मंत्री ने सदन को बताया कि सौ शहरों के मास्टर प्लान में उनके समेकित विकास की पूरी रूपरेखा होगी। इसी आधार पर संबंधित शहरों की विकास योजना भी बनाई जाएगी। क्रमबद्ध रूप में इस योजना को अन्य शहरों के लिए भी विस्तारित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पहले शहरों के विकास को लेकर गंभीरता नहीं थी। अब सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है।
नागरिक सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराने की योजना- सम्राट चौधरी
मंत्री चौधरी ने कहा कि सभी जिलों में टाउन हाल की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। इसके साथ ही जहां जमीन की उपलब्धता होगी वैसे सभी नगर निकायों में टाउन हाल की तर्ज पर सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा सरकार सभी शहरों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं हर हाल में मुहैया कराने की योजना पर भी काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App





