Bihar: JDU प्रवक्ता राजीव रंजन का दावा, NDA को मिलेंगे 60% वोट

Summary :

बिहार चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य, NDA को मिलेगा समर्थन

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने दावा किया कि बिहार चुनाव में एनडीए को 60 प्रतिशत वोट मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘करिश्माई’ बताते हुए कहा कि सभी वर्गों का समर्थन उन्हें प्राप्त है।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और इस बार बिहार चुनाव में गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 60 प्रतिशत वोट प्राप्त होंगे। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने नीतीश कुमार को “करिश्माई मुख्यमंत्री” बताते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “बिहार में एनडीए और करिश्माई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी वर्गों का समर्थन मिलता रहा है। शायद यह बड़ी वजह है कि पिछले 20 साल में नीतीश कुमार जिस चुनाव में जिस गठबंधन का चेहरा बने, बिहार की जनता ने उसे आंख मूंदकर अपना आशीर्वाद दिया है।”

Bihar: महागठबंधन सत्ता में आया तो मैं ही डिप्टी CM बनूंगा, Mukesh Sahani ने कर दिया कंफर्म

बिहार चुनाव के लिए तय लक्ष्य के बारे में बात करते हुए राजीव रंजन ने कहा, “निस्संदेह इस चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इन 225 सीटों के साथ नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसे संभव बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर 60 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।”

बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों के बारे में उन्होंने कहा, “बिहार चुनाव जीतने की दिशा में न केवल जदयू, बल्कि भाजपा समेत अन्य तीनों दल भी मिलकर बूथ समितियों पर काम कर रहे हैं। सभी का साथ हमें हमेशा मिलता रहा है, ऐसे में हम इस लक्ष्य को भी अवश्य हासिल करेंगे।”

उल्लेखनीय है कि बिहार के लिए यह चुनावी साल है। प्रदेश में पक्ष और विपक्ष की सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। प्रदेश में फिलहाल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में है। गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल भाजपा है। एनडीए में भाजपा, जदयू के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) महत्वपूर्ण दल हैं। विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस महत्वपूर्ण दल हैं। उनके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुराज ने बिहार चुनाव को त्रिकोणीय रूप दे दिया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.