Bihar Legislative Assembly Bomb Threat: बिहार की राजधानी पटना में स्थित बिहार विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने पर पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं.
ईमेल में क्या-क्या लिखा था?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 13 मार्च शुक्रवार को पटना विधानसभा सचिवालय को एक ई-मेल मिला, जिसमें विधानसभा भवन को उड़ाने की धमकी थी। इस घटना को गंभीरता से देखते हुए विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शीघ्र संज्ञान लिया और सचिवालय के दिग्गज अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग की.
अक्सर मिलती है बम की धमकियां
इस घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये गए हैं. साथ ही यह भी पता लगा जा रहा है कि धमकी भरा ई-मेल किसने और कहां से किया है? फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटना को गंभीरता से देखते हुए जांच कर रही है। इस घटना के पीछे किसका हाथ है, इसकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि देश भर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर बम धमाकों की धमकियाँ अक्सर दी जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




