Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

बौद्ध धर्म गुरु Dalai Lama 15 दिसंबर को आएंगे Gaya, कई जगहों पर बदला रहेगा ट्रैफिक रूट

Summary :

बौद्ध धर्म गुरु पावन दलाई लामा 15 दिसंबर को बिहार (Bihar) के बोधगया आ रहे हैं। इस दौरान उनके आगमन और उनके प्रवास के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामाचार्टर विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से प्रवास स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। बौद्ध धर्म गुरु Dalai Lama 15 दिसंबर को आएंगे Gaya स्वास्थ्य केंद्र में पूरी व्यवस्था तैयार मल्टी लेयर में किए गए सुरक्षा…

बौद्ध धर्म गुरु पावन दलाई लामा 15 दिसंबर को बिहार (Bihar) के बोधगया आ रहे हैं। इस दौरान उनके आगमन और उनके प्रवास के दौरान यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामाचार्टर विमान से गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से प्रवास स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।

  • बौद्ध धर्म गुरु Dalai Lama 15 दिसंबर को आएंगे Gaya
  • स्वास्थ्य केंद्र में पूरी व्यवस्था तैयार
  • मल्टी लेयर में किए गए सुरक्षा के इंतजाम

CM नीतीश कुमार सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे

आपको बता दें महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में 20 से 23 दिसंबर तक महासंघ कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें 32 से अधिक देशों से बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। 20 दिसंबर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे। 29 से 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में विभिन्न देशों से आए बौद्ध श्रद्धालुओं को टीचिंग करेंगे। वहीं, एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मल्टी लेयर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस व दलाई लामा के सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे. महाबोधि मंदिर, प्रवास स्थल, तिब्बत मंदिर, कालचक्र मैदान सहित पूरे मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दलाई लामा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को कई सुरक्षा घेरे से गुजरना होगा।

कई जगहों पर बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान

ज्यादा भीड़ होने की संभावना को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। 16 दिसंबर से 20 जनवरी 2024 तक दलाई लामा के प्रवास के दौरान नोड 1, एंबेसी मोड़, वर्मा मोड़ से महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।बिना पास के कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।इसके अलावा वर्मा मोड़, चिल्ड्रेन पार्क, एंबेसी मोड़, बिरला धर्मशाला, पछट्टी मोड़, म्यूजियम, मौसा मोड़, महाबोधि सोसाइटी, कालचक्र मैदान, पानी टंकी, बांग्लादेश मोनेस्ट्री के पास बैरियर बनाया गया है।कई वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner