Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा?

Summary :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, खाद और मुआवजे के लिए तरसा दिया है। हुड्डा ने दावा किया कि कि एकबार फिर किसानों को कड़कड़ाती सर्दी के बीच खाद की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार जरूरत के मुताबिक खाद की आपूर्ति करने में नाकाम साबित हुई है। हुड्डा बोले- मुआवजे के लिए मारे-मारे फिर रहे किसान कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर एकबार फिर किसानों के साथ करोड़ों रुपए का…

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, खाद और मुआवजे के लिए तरसा दिया है। हुड्डा ने दावा किया कि कि एकबार फिर किसानों को कड़कड़ाती सर्दी के बीच खाद की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, क्योंकि सरकार जरूरत के मुताबिक खाद की आपूर्ति करने में नाकाम साबित हुई है।

हुड्डा बोले- मुआवजे के लिए मारे-मारे फिर रहे किसान

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर एकबार फिर किसानों के साथ करोड़ों रुपए का घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि क्लस्टर-2 के सात जिलों- ‘करनाल, अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत’- के किसानों से बीमा प्रीमियम ले लिया गया लेकिन उनका बीमा किया ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि अब किसान मुआवजे के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इतना ही नहीं धान सीजन के दौरान आढ़ती और मजदूरों का करीब 500 करोड़ रुपया भी अब तक सरकार ने नहीं दिया है। हुड्डा जींद में कई निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे।

‘सरकार लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम’, हुड्डा का आरोप

पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री आपसी खींचतान में व्यस्त हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हुड्डा ने कहा NCRB की ताजा रिपोर्ट से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है और हरियाणा महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बनकर उभरा है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team

google-partner