बिहार के वैशाली जिले में बेलसर आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में अपराधियों ने रोत में सोए हुए एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जारंग रामपुर गांव में कल देर रात एक सोए हुए व्यक्ति को अपराधियों ने घर में प्रवेश कर गोली मार दी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान इसी गांव सौखी लाल राम (45) के रूप में की गई है।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। हालांकि हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।


Download Android App
Download iOS App



