बिहार विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर हंगामा किया। सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष की नारों और हंगामे को मुस्कुराते हुए अपने अंदाज में शांत कराया।
बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष नीतीश सरकार को जमकर घेर रहा है। मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। दरअसल, विपक्ष ने शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने सदन में हल्ला-हू मचाया।
सीएम नीतीश के खिलाफ लगाए नारे
निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का 25% नामांकन ठीक से नहीं होने के मुद्दे पर सवाल उठाया गया। शिक्षा मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर विधायक वेल में पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष लगातार विपक्षी विधायकों से अपनी सीट पर बैठकर सवाल पूछने को कहते रहे, लेकिन ये लोग नहीं माने। विपक्षी विधायक वेल में खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मार्शल बुलाए गए। इस दौरान सीएम नीतीश मुर्दाबाद के नारे भी लगे। विपक्षी विधायकों ने नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो के नारे लगाए।
‘जो भी बात है, लिख कर दो…’
सदन में महागठबंधन के विधायकों को जोर-जोर से ताली बजाते और नारे लगाते देख नीतीश कुमार मुस्कुराए। सीएम नीतीश कुमार ने खड़े होकर ताली बजाई और विपक्ष को अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने भी ताली बजानी शुरू कर दी। विपक्ष के हंगामे पर नीतीश कुमार खड़े हो गए और कहा कि मेरे खिलाफ ताली बजाओ। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो भी बात है, लिख कर दीजिए।
सीएम ने शिक्षा मंत्री को दिया आदेश
शिक्षा के अधिकार के तहत 25% गरीब बच्चों का नामांकन नहीं होने पर नीतीश ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (जेडीयू) से कहा कि कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दें। विपक्षी विधायकों द्वारा दी गई शिकायत पर ध्यान दें। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम हमेशा कमजोर वर्गों के लिए काम करते हैं। नीतीश ने विपक्ष से कहा कि आपने जो शिकायत की है, उसकी जांच के लिए हमने अधिकारी और मंत्री से कहा है। राज्य में निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के 25% नामांकन के नियम का पालन होना चाहिए।
Land For Job Case: लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा समन


Download Android App
Download iOS App



