Western Ethiopia में हैजा रोकने के लिए WHO और MSF का सामूहिक प्रयास

Summary :

गम्बेला क्षेत्र में तेजी से फैल रहे हैजा को रोकने के लिए WHO और MSF सक्रिय

पश्चिमी इथियोपिया में तेजी से फैल रहे हैजा के प्रकोप को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और इंटरनेशनल मेडिकल चैरिटी मेडिसिन सेंस फ्रंटियर्स (MSF) ने मिलकर प्रयास करने की अपील की है।

एमएसएफ ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि पश्चिमी इथियोपिया के गेमबेला क्षेत्र में हैजा बहुत तेजी से फैल रहा है, जिससे हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अब तक 1,500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

Israel ने Southern Syria पर किया हवाई हमला, 2 लोगों की मौत और 19 घायल

दक्षिण सूडान के अपर नाइल स्टेट में बढ़ती हिंसा के कारण हजारों लोग बेघर हो रहे हैं, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पानी और सफाई सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।

बुधवार देर रात जारी एक बयान में डब्ल्यूएचओ ने बीमारी के तेजी से फैलने पर चिंता जताई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गम्बेला के अकोबो जिले में पिछले महीने पहली बार हैजा के मामले मिले थे, जो अब तक आठ जिलों और चार शरणार्थी शिविरों तक फैल चुका है।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि उसने इस प्रकोप से निपटने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है, जो इस बीमारी पर नियंत्रण, नजर रखने, मरीजों के इलाज, संक्रमण रोकथाम, लोगों को जानकारी देने और उनकी मदद करने और पानी, सफाई व स्वच्छता की सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

दोनों संगठनों ने बताया कि गंदा पानी और सफाई की कमी इस बीमारी के तेजी से फैलने की बड़ी वजह हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और प्रभावित इलाकों में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके अलावा, हैजा को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाने की जरूरत भी बताई गई।

दक्षिण सूडान के अपर नाइल स्टेट में सेना और सशस्त्र गुटों के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में शरणार्थी और घायल लोग इथियोपिया आ रहे हैं, जिससे गम्बेला क्षेत्र में हैजा का संकट और बढ़ गया है।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि वह दक्षिण सूडान और इथियोपिया के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर हैजा की रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा और सहयोग को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.