बिहार से एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर सामने आई है। दरअसल, गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड में बीते गुरुवार की रात को एक पिकअप वैन की साइकिल से टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव से रमेश पांडेय की बेटी का तिलक गुरुवार को उत्तर प्रदेश में गया था। रात में ही तिलक समारोह से पिकअप वाहन लौट रहा था।
पिकअप वैन ने एक साइकिल सवाल को ठोकर मार दी
मिश्र बतरहां गांव के पास पहुंचते ही, पिकअप वैन ने एक साइकिल सवाल को ठोकर मार दी। इसके बाद वैन पर से चालक का नियंत्रण खो गया और वैन पलट गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप पलट जाने से उसपर सवार दो और लोगों की भी जान चली गई।
पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है
हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नरेश प्रसाद ने बताया कि, मृतकों की पहचान मीरगंज थाने के कालोपट्टी गांव के विश्वनाथ चौहान, अमरजीत चौहान, फुलवरिया के मिश्र बतरहा निवासी रवि कुमार और ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



