Bihar: PM मोदी बिहार दौरे की तैयारी कर रहे हैं। इस समय मौदी परे भारत में जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। अब फिर दो दिवसीय दौरे पर एक बार फिर बिहार जाने वाले हैं। अपने इस दौरे में पीएम मोदी मोतिहारी और सिवान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें, वह 20 मई की शाम पटना पहुंचेंगे। पीएम मोदी राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। स दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास जाएंगे।
Highlights
- दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे PM मोदी
- रैलियों को संबेधित करेंगे PM
- सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित
दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे PM
लोकसभा चुनाव में छठे चरण वाले संसदीय क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फिर बिहार आ रहे हैं। मोदी 20 मई की शाम में पटना पहुंच जाएंगे। रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। 20 मई की शाम पटना पहुंचने पर दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जाने कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसके बाद बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी प्रधानमंत्री के जाने का कार्यक्रम हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री की दो दिवसीय दौरे की पुष्टि की है।
तीन संसदीय क्षेत्र में जनसभा
नरेन्द्र मोदी 21 मई को छठे चरण वाले तीन संसदीय क्षेत्र में जनसभा भी करेंगे। इसमें पूर्वी चंपारण के अलावा सिवान एवं महाराजगंज के लिए संयुक्त चुनावी सभा को गौरेया कोठी विधानसभा क्षेत्र के आज्ञा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई प्रधानमंत्री सप्ताह भर में दूसरी बार दो दिवसीय दौरे पर पटना में रात्रि विश्राम करेगा। इससे पहले पटना में 12 मई को प्रधानमंत्री ने रोड शो एवं 13 मई को गुरुद्वारा साहिब में दर्शन करने के बाद तीन संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया था।


Download Android App
Download iOS App





