Bihar Politics : भूमिहार जाति को लेकर टिप्पणी पर विवादों में घिरे बिहार के मंत्री Ashok Choudhary

Summary :

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी अशोक चौधरी अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को विवादों में घिर गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट पर जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू) की हार के लिए भूमिहार जाति को जिम्मेदार ठहराया था। Bihar Politics : विवादों में घिरे बिहार के मंत्री Ashok Choudhary Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी अशोक चौधरी(Ashok Choudhary ) अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को विवादों में घिर गए। राज्य मंत्रिमंडल के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक अशोक चौधरी ने जहानाबाद जिले में…

Bihar Politics Ashok Choudhary

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी अशोक चौधरी अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को विवादों में घिर गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट पर जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू) की हार के लिए भूमिहार जाति को जिम्मेदार ठहराया था।

Bihar Politics : विवादों में घिरे बिहार के मंत्री Ashok Choudhary

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी अशोक चौधरी(Ashok Choudhary ) अपनी एक हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को विवादों में घिर गए। राज्य मंत्रिमंडल के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक अशोक चौधरी ने जहानाबाद जिले में भूमिहारों के बारे में यह टिप्पणी की थी, जहां वह बृहस्पतिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए गए थे।चौधरी के भाषण का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘‘सिर्फ इसलिए कि हमने एक अत्यंत पिछड़ी जाति से उम्मीदवार खड़ा किया, भूमिहारों ने जद (यू) उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया।

Bihar Congress chief Ashok Choudhary blames 'some' AICC leaders for  fuelling rebellion against him – India TV

Bihar Politics : यह टिप्पणी पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के संदर्भ में थी, जो चुनाव में अपनी सीट बचाने में असफल रहे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गए।इस टिप्पणी की जद (यू) की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने भी आलोचना की।

Bihar Politics : कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा, ‘‘अशोक चौधरी, जो कुछ साल पहले तक हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, उन्हें इस तरह का विभाजनकारी बयान देने के लिए शर्म आनी चाहिए। यह जद (यू) की संस्कृति का भी प्रतिबिंब है, जो बिहार में सत्ता में है और केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार में साझेदार है।’’राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘‘नीतीश कुमार का यह स्वभाव है कि वे उन लोगों पर अपना गुस्सा निकालते हैं, जो उन्हें लगता है कि जद (यू) के समर्थन में नहीं हैं।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar