Bihar Politics: बिहार में सियासी उलटफेर लगातार जारी है। कई अटकलों के बीच आज तस्वीर साफ हो सकती है। आज दोपहर से ही आरजेडी विधायक दल की बैठक हो रही है और 4 बजे बीजेपी ने भी बैठक बुलाई। ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू के रास्ते अलग-अलग हो गए है। दरअसल, जेडीयू के सांसदों ने मोदी और नीतीश को जरूरी बताना शुरू कर दिया है। उधर, बीजेपी दफ्तर में विधायक दल की बैठक शुरू है। इसके साथ ही पूर्णिया में कांग्रेस की बैठक में आधे विधायक नहीं पहुंचे हैं।
Highlights:
- बिहार में सियासी उलटफेर लगातार जारी
- ‘अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट गया’
- बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी- राज्य सभा सांसद
- जल्द क्लीयर करें नीतीश कुमार- कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा
‘अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट गया’
बता दें कि आरजेडी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट गया है। दरअसल, नीतीश कुमार ने बिहार में 17 साल तक राजनीतिक अस्थिरता में रखा है। वहीं, बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने बिहार की जनता के साथ खेला कर रहे हैं। कभी इधर तो कभी उधर जा जा रहे हैं। अब नीतीश कुमार पर से जनता का भरोसा उठ गया है।
जल्द क्लीयर करें नीतीश कुमार- कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा
कल यानी 28 जनवरी को नीतीश ने जदयू के विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिन के लिए सभी कार्यक्रमों को टाल दिया गया बै। बिहार की सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने अभी तक अपना कोई बयान नहीं दिया है। उधर लालू यादव की पार्टी भी नीतीश कुमार के जवाब का इंतजार कर रही है। राजद चाह रही है कि नीतीश कुमार ताजा राजनीतिक हालातों को स्पष्ट करें। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब जल्द ही इन सभी चीजों को स्पष्ट कर देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



