बिहार : प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को दी चुनौती, जानिए पूरा मामला

Summary :

देश के मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में अपने जनसुराज पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे है। उनकी यह यात्रा 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

देश के मशहूर रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में अपने जनसुराज पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे है। उनकी यह यात्रा 2 अक्टूबर को शुरू हुई थी। इस बीच प्रशांत किशोर कई बड़े बयान दे रहे है। वो कभी नीतीश कुमार पर निशाना साधते है तो कभी केंद्र सरकार के फैसलों पर भी सवाल उठा देते है। इस बार पीके ने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला है। 
प्रशांत किशोर ने किया ट्वीट 
एक रिपोर्ट के अनुसार आज प्रशांत किशोर ने ट्वीट में लिखा – “नीतीश कुमार जी अगर आपका बीजेपी/एनडीए से कोई लेना-देना नहीं है तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें. आपके पास हर समय दोनों तरीके नहीं हो सकते। “
वही, इससे पहले उन्होंने दावा किया था की नीतीश कुमार कभी भी बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते है। पीके ने अपने बयान में कहा, ‘नीतीश कुमार बीजेपी के संपर्क में है। वो हमेशा एक रास्ता खुला छोड़ेंगे ताकि वो भविष्य में बीजेपी के साथ हाथ मिला सके। इसलिए सीएम ने जेडीयू सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए बीजेपी के साथ संवाद के लिए एक रास्ता खुला रखा है। ‘
जेडीयू को देनी पड़ी सफाई 
वही, प्रशांत किशोर के दावों पर केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार कसम खा चुके है कि वो बीजेपी के साथ दुबारा कभी भी हाथ नहीं मिलाने वाले है।कुमार 50 साल से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं जबकि प्रशांत किशोर छह महीने से हैं। वो बस भ्रम फैला रहे है। 
दोनों नेता करते है एक-दूसरे पर हमला 
हम आपको बता दें, नीतीश कुमार ने भी पिछले दिनों दावा किया था कि कई साल पहले प्रशांत किशोर ने उन्हें कांग्रेस के साथ जेडीयू का विलय करने की सलाह दी थी। वही, नीतीश के आरोपों को प्रशांत किशोर ने गलत बताया था। उनका कहना था कि नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए है, इसलिए ऐसे बयान देते रहते है। 

Desk Team