Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राजधानी पटना में बुधवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। पटना में 7 मई को बिहार मंत्रिमडल विस्तार समारोह है, उससे पहले ही गांधी मैदान में जलभराव हो गया। इसी ऐतिहासिक मैदान में समारोह होना है। नगर निगम की टीमें इलाके को साफ करने के लिए पहुंच गई हैं। मौसम विभाग ने 6 मई को शाम तक पटना, समस्तीपुर और नालंदा समेत 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है।
Red Alert in Bihar: इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार दोपहर को पूर्वानुमान जारी कर पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, बांका, मुंगेर, लखीसराय, वैशाली और शेखपुरा जिले में तेज आंधी-बारिश, वज्रपात और बादल गरजने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। IMD ने इन जिले के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम बिगड़ने पर पक्के मकान की शरण लें और ऊंचे पेड़, बिजली कके खंभो के नीचे न खड़े रहें।
Bihar Weather Update: 24 घंटे में बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 72 घंटों के बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
Bihar Rain Alert: कब तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान, बिहार में इस हफ्ते आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। 11 मई के बाद से मौसम फिर सामान्य होने के आसार नजर आ रहे हैं। तब तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, तूफान, बिजली आदि की आशंका बनी रहेगी। 7 मई, गुरुवार को भी उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी-बारिश और बादल गरजने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




