Aaj Ka Mausam 06 May 2026: देशभर में इन दिनों मौसम तेजी से बदल चल रहा है। कहीं आंधी-तूफान, तो कहीं बारिश ने कहर मचा रखा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 65KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वी भारत में भी एक बार फिर तूफानी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi IMD Alert: मौसम ने मारी पलटी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिज़ाज फिर बदल रहा है। 5 मई की रात को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, 6 मई को तापमान फिर बढ़ सकता है, जहां दिन का तापमान करीब 36 डिग्री और रात का 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बिजली चमकने की भी संभावना है। 7 मई को तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। लखनऊ और आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका है। दिन का तापमान करीब 31 डिग्री और रात का 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। जिन जिलों में आंधी और गरज-चमक की संभावना है, उसमें प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़ और बलिया शामिल है। कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Bihar Weather: बिहार में मौसम का कहर

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटों में मौसम भारी तबाही मचा सकता है। प्रदेश में तूफान-बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद में देखने को मिल सकता है। IMD ने 8 मई को पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा से जुड़ी सलाह का पालन करने के लिए कहा गया है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 34°C | 23°C |
| जयपुर (Jaipur) | 36°C | 26°C |
| रांची (Ranchi) | 31°C | 21°C |
| मुंबई (Mumbai) | 33°C | 28°C |
| शिमला (Shimla) | 22°C | 13°C |
| पटना (Patna) | 33°C | 23°C |
| भोपाल (Bhopal) | 37°C | 24°C |
| नैनीताल (Nainital) | 22°C | 14°C |
| चेन्नई (Chennai) | 33°C | 28°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 32°C | 22°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 33°C | 27°C |
Also Read: मिडिल ईस्ट में घटा तनाव, शेयर बाजार में तूफान, Sensex 400 अंक उछला, Nifty में भी बढ़त


Download Android App
Download iOS App




