दिल्ली में मौसम का कहर… आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 2-3 दिन तक खुशनुमा रहेगा मौसम

Summary :

Delhi IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश की वजह से मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के लिए लोगों को खुशखबरी दी है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है और कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी आ सकती है। Delhi IMD Alert: क्या है बेमौसम बारिश की वजह? मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ये…

Delhi IMD Alert: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात हुई बारिश की वजह से मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के लिए लोगों को खुशखबरी दी है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है और कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी आ सकती है।

Delhi IMD Alert: क्या है बेमौसम बारिश की वजह?

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते भारत के कई राज्यों में बेमौसम बरसात हो रही है। आज, मंगलवार को भी दिल्ली का मौसम राहत भरा रहने वाला है, जहां न ज्यादा गर्मी होगी और न उमस। सोमवार रात हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है और आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है।

Delhi Weather Today: आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today 1
Delhi Weather Today 1 (Source: Social Media)

दिल्ली में गर्मी से अभी राहत मिली हुई है। आज यानी 5 मई को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi Weather Forcast: दो तीन दिनों तक कूल रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसे ही सुहावना रहने वाला है। कहीं-कहीं बदल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि तेज गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी।

Also Read: Delhi-UP सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।