Delhi-UP सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 05 May 2026: मई में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार इस महीने की शुरुआत बारिश और आंधी-तूफान के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज, 5 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में 70-75KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का…

Aaj Ka Mausam 05 May 2026: मई में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार इस महीने की शुरुआत बारिश और आंधी-तूफान के साथ हुई है। मौसम विभाग ने आज, 5 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में 70-75KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश

Aaj Ka Mausam 05 May 2026
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में आज यानी 5 मई को मौसम खराब रहेगा, कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और साथ में बारिश-तूफान की आशंका है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 6 मई से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Uttar Pradesh IMD Alert: यूपी में मौसम का कहर

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। आज यानी 5 मई को मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे नुकसान का खतरा है।

Bihar Weather: बिहार में आंधी-बारिश

Aaj Ka Mausam 05 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। 5 मई को पटना, अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है और लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 33°C 23°C
भोपाल (Bhopal) 35°C 23°C
रांची (Ranchi) 29°C 21°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 29°C
जयपुर (Jaipur) 34°C 23°C
कोलकाता (Kolkata) 31°C 26°C
शिमला (Shimla) 21°C 12°C
पटना (Patna) 32°C 24°C
नैनीताल (Nainital) 22°C 14°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 29°C
लखनऊ (Lucknow) 30°C 22°C

Also Read: सोने के भाव में गिरावट, चांदी फिर हुई सस्ती, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।