Aaj Ka Mausam 04 May 2026: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, कई राज्यों में आंधी-बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में रविवार को हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में 4 मई की सुबह भी हल्की बौछारें पड़ रही है, साथ में ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी दिल्ली, यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में 3 मई की रात और 4 मई की सुबह मौसम का मिज़ाज फिर बदला है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से बुधवार तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से दिल्ली में अगले दो-तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
Uttar Pradesh Weather:यूपी में बारिश और ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कहीं न कहीं ये खतरा लेकर भी आ रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 4 मई को राज्य के बड़े हिस्सों में बारिश होने वाली है, जिसके चलते कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
Bihar Weather: 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। प्री-मॉनसून गतिविधियों के सक्रिय होने की वजह से राज्य के सभी 38 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Rajasthan Weather: राजस्थान में आंधी, बारिश और तेज हवाएं

राजस्थान में मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 4 मई को बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर के कुछ इलाकों में मौसम का असर ज्यादा होगा।
Also Read: केरल की हाई प्रोफाइल 5 हॉट सीट, जिस पर रहेगी सबकी नजर, क्या पिनाराई बचा पाएंगे लेफ्ट का अंतिम किला


Download Android App
Download iOS App




