सावधान! Delhi-UP-Bihar समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 03 May 2026

Aaj Ka Mausam 03 May 2026: देशभर में भीषण गर्मी के बाद अब राहत मिलती नजर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी आज और कल बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, मुंबई, असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Aaj Ka Mausam 03 May 2026
Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़कने के भी आसार हैं।

Uttar Pradesh Weather: यूपी में मौसम कहर

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थम नहीं रहा। लखनऊ-अयोध्या में रविवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, साथ भी बिजली भी कड़की। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, इस दौरान 40 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Bihar Weather: 17 जिलों में बारिश और तूफान की आशंका

Aaj Ka Mausam 03 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में गर्मी और उमस बनी रहेगी, लेकिन शाम और रात के समय कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के 17 जिलों में बारिश और तूफान की आशंका है। इन जिलों में 50KM रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 37°C 25°C
जयपुर 39°C 26°C
मुंबई 33°C 29°C
शिमला 26°C 14°C
भोपाल 39°C 26°C
कोलकाता 32°C 27°C
पटना 32°C 24°C
चेन्नई 37°C 28°C
नैनीताल 24°C 15°C
लखनऊ 34°C 23°C
रांची 32°C 22°C

Also Read: EC का कड़ा फैसला… फाल्टा विधानसभा की पूरी वोटिंग रद्द, 21 मई को 285 बूथों पर दोबारा डाले जाएंगे वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।