Delhi: विवेक विहार के एक घर में AC Blast होने से लगी आग, 8 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

Summary :

AC Blast Fire Delhi: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फायर विभाग को सुबह 3:47 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर बचाव और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग कहां से शुरू हुई, इसकी जांच जारी है। AC Blast Fire Delhi: 9 लोगों की गई जान इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय…

AC Blast Fire Delhi: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फायर विभाग को सुबह 3:47 बजे सूचना मिली, जिसके बाद 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर बचाव और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है। आग कहां से शुरू हुई, इसकी जांच जारी है।

AC Blast Fire Delhi: 9 लोगों की गई जान

इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय अरविंद जैन, उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटा निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और डेढ़ साल का बच्चा आकाश जैन शामिल हैं। इस घटना में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं।

पहली मंजिल पर रहने वाली 45 वर्षीय शिखा जैन की भी मौत हो गई। वहीं तीसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के 50 वर्षीय नितिन जैन, उनकी पत्नी शैलेय जैन (48) और 25 वर्षीय बेटा सम्यक जैन भी जान चली गई। ये सभी लोग आग लगने के समय घर के अंदर फंस गए थे और बाहर नहीं निकल पाए।

Vivek Vihar Fire News: बिल्डिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह आग विवेक विहार फेज-1 के एक बहुमंजिला मकान में लगी थी। फायर कंट्रोल रूम को इस हादसे की सूचना तड़के 3:48 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बिल्डिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर पर आग लगी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की करीब 12 से 14 गाड़ियां मौके पर लगाई गईं। फायर ब्रिगेड, पुलिस, क्राइम टीम, ट्रैफिक पुलिस और डीडीएमए की टीम ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा, खासकर ऊपरी मंजिलों पर, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न रह जाए।

Delhi Fire Tragedy Shahdara: 10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Delhi Fire Tragedy Shahdara
Delhi Fire Tragedy Shahdara (Source: Social Media)

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने की कॉल मिली थी और तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव कार्य के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया। वहीं, कुछ अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस आग में कुल नौ लोगों की जान चली गई। यह संख्या और बढ़ भी सकती है, क्योंकि अभी सर्च ऑपरेशन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

AC Blast Delhi Fire: मामले में हर एंगल से जांच जारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंस गए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

Also Read: AIIMS ने शुरू किया भारत का पहला पोर्टेबल बेडसाइड MRI सिस्टम, गंभीर मरीजों के लिए वरदान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।