मिडिल ईस्ट में घटा तनाव, शेयर बाजार में तूफान, Sensex 400 अंक उछला, Nifty में भी बढ़त

Summary :

Stock Market Today 6 May: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 440 अंक, 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,458 और निफ्टी 142 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,175 पर था।  शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक 707 अंक या 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55,254 पर था। Stock Market Today 6 May: मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी Index में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज और…

Stock Market Today 6 May: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 440 अंक, 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,458 और निफ्टी 142 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,175 पर था।  शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक 707 अंक या 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55,254 पर था।

Stock Market Today 6 May: मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी

Stock Market Today 6 May
Stock Market Today 6 May (Source: Social Media)

Index में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी कंजप्शन गेनर्स थे। हालांकि, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 558 अंक या 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,832 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 157 अंक या 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,339 पर था।

एचसीएल टेक गेनर्स

सेंसेक्स में एमएंडएम, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इटरनल, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, बीईएल, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक गेनर्स थे। एलएंडटी, एचयूएल, पावर ग्रिड, आईटीसी और एनटीपीसी लूजर्स थे।

Asian Markets: एशियाई बाजार में तेजी

Asian Markets
Asian Markets (Source: Social Media)

ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे। भारत के साथ वैश्विक बाजारों के बढ़ने की वजह अमेरिका की ओर से ‘फ्रीडम प्रोजेक्ट’ को रोकना है, जिससे ईरान के साथ तनाव कम होने के संकेत मिले हैं।

ALSO READ: अमेरिका ईरान में तनाव, भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 200 अंक टूटा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।