Stock Market Today 5 May: अमेरिका-ईरान में तनाव एक बार फिर बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला। सुबह सेंसेक्स 165.65 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,103.72 और निफ्टी 66.70 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,052.60 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex 200 अंक तक टूट गया था और निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई थी।
Stock Market Today 5 May: गिरावट की लिस्ट में बैंकिंग सेक्टर

शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट की लिस्ट में बैंकिंग सेक्टर का नाम शामिल रहा। निफ्टी बैंक 258 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 54,619 पर था। सूचकांकों में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप लूजर्स थे। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे।
इंडिगो और HTL टेक लूजर्स
सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टीसीएस, आईटीसी, एचयूएल, टेक महिंद्रा और टाइटन गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो और एचटीएल टेक लूजर्स थे।
Asian Markets: वैश्विक बाजारों में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही वैश्विक बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग जैसे बड़े बाजार लाल निशान में खुले थे, जबकि बैंकॉक और जकार्ता में लाल निशान में कारोबार हो रहा था। आज राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण जापान और शंघाई के बाजार बंद हैं। वहीं अमेरिका के बाजार लाल निशान में बंद हुए।
ALSO READ: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, रियल्टी और आईटी में खरीदारी, Sensex 600 अंको की बढ़त


Download Android App
Download iOS App




