हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, रियल्टी और आईटी में खरीदारी, Sensex 600 अंको की बढ़त

Summary :

Stock Market Today 4 May: वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स 343.77 अंक,0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक, 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।  खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 600 से अधिक का उछाल दर्ज किया गया था। Stock Market Today 4 May: रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी…

Stock Market Today 4 May: वैश्विक बाजारों में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई है। सेंसेक्स 343.77 अंक,0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,257.27 और निफ्टी 66 अंक, 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,063.55 पर था।  खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 600 से अधिक का उछाल दर्ज किया गया था।

Stock Market Today 4 May: रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी

शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

ALSO READ: द्रविड़ किलों में Vijay की सेंध! Tamil Nadu में त्रिकोणीय मुकाबला, जानें क्या है TVK का ताजा हाल

Gainer of The Day: टाइटन और टेक महिंद्रा गेनर्स

Gainer of The Day
Gainer of The Day (Source: Social Media)

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, एलएंडटी, एमएंडएम, इंडिगो, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, सन फार्मा, टाइटन और टेक महिंद्रा गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, इटरनल, एचसीएल टेक, आईटीसी, बीईएल और भारती एयरटेल लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 442 अंक या 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,226 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 128 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,136 पर था।

Stock Market Rise: वैश्विक बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार के साथ वैश्विक बाजार में तेजी बनी हुई है। हांगकांग, सोल और जाकार्ता के बाजार हरे निशान में थे। वहीं, जापान और शंघाई के बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के चलते बंद हैं। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मिले जुले बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डैक 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

ALSO READ: आज 1 मई 2026 को शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं, जानें क्यों नहीं होगी आज ट्रेडिंग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।