द्रविड़ किलों में Vijay की सेंध! Tamil Nadu में त्रिकोणीय मुकाबला, जानें क्या है TVK का ताजा हाल

Summary :

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज शाम तक साफ हो जाएंगे। सभी पार्टियां अपने जीत की दावे कर रही हैं, लेकिन इस बार राज्य में दिलचस्प और अनिश्चित मोड़ आने वाला है। राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि अभी पल-पल रुझान बदल रहे हैं। आइए जानते हैं की मतगणना के बीच थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) का क्या हाल है, क्या ये किंगमेकर बनेंगे या गेम चेंजर साबित होंगे। Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु की ताजा स्थिति चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, TVK आगे चल रही है। दूसरे नंबर…

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज शाम तक साफ हो जाएंगे। सभी पार्टियां अपने जीत की दावे कर रही हैं, लेकिन इस बार राज्य में दिलचस्प और अनिश्चित मोड़ आने वाला है। राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि अभी पल-पल रुझान बदल रहे हैं। आइए जानते हैं की मतगणना के बीच थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) का क्या हाल है, क्या ये किंगमेकर बनेंगे या गेम चेंजर साबित होंगे।

Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु की ताजा स्थिति

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, TVK आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर AIADMK और तीसरे नंबर पर DMK बनी हुई है, हालांकि ये आंकड़े बार-बार बदल रहे हैं। कुछ ही समय में चुनावी नतीजे साफ़ हो जाएंगे और पता चल जाएगा की तमिलनाडु में किसका राजतिलक होगा।

एक सीट पर विजय आगे और दूसरी पर पिछड़े

इस चुनाव में एक्टर विजय खुद 2 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, एक तिरुचिरापल्ली ईस्ट और दूसरी पेरंबूर विधानसभा सीट। तिरुचिरापल्ली ईस्ट से विजय डीएमके के उम्मीदवार एस. निगोडी हृदयराज से आगे चल रहे हैं। विजय को 3870 वोट मिल चुके हैं। वहीं पेरंबूर विधानसभा सीट पर विजय बहुत ही पीछे हैं। इस सीट पर उनसे कम से काम 12 उम्मीदवार आगे हैं।

मतदाताओं का भरोसा जीतने में कामयाब रहेगी TVK?

आपको बता दें कि इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने खुद को राज्य में बदलाव की नई उम्मीद के रूप में पेश किया है। पार्टी का कहना है कि वह पारंपरिक द्रविड़ दलों से निराश हो चुके मतदाताओं का भरोसा जीतने में कामयाब रही है। आज आने वाले नतीजे सिर्फ अगली सरकार का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि आने वाले सालों में राज्य की राजनीति की दिशा भी तय करेंगे।

Also Read: रूपा गांगुली से लेकर थालापति विजय तक, जानिए वे चर्चित नाम जिनका फैसला कल 4 मई को होगा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।