Bihar: पटना में RJD की बैठक, चुनाव और संगठन पर चर्चा

Summary :

पटना में आरजेडी की बैठक, सामाजिक न्याय पर जोर

पटना में आरजेडी की बैठक में विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सांसद मनोज झा ने कहा कि पार्टी की प्राथमिकताएं स्पष्ट होनी चाहिए और सामाजिक न्याय की चिंता हर घर तक पहुंचानी चाहिए।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को आरजेडी ने बैठक बुलाई। इस बैठक में आरजेडी के सांसद, विधायक और एमएलसी शामिल हुए। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने की नीतियों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बारे में आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि चर्चा सिर्फ (आगामी) चुनावों पर नहीं थी, पार्टी और इसकी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई, कैसे हम सामाजिक न्याय के लिए अपनी चिंता को हर घर तक पहुंचा सकते हैं, ताकि हम झूठ के बजाय रोजगार, न्याय और भाईचारे पर बात कर सकें। चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर आरजेडी सांसद ने कहा कि यह घटना हम सबको आहत करती है। पीड़ा देती है और उस पीड़ा में पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। मैं समझता हूं कि यह पीड़ा जाया नहीं जानी चाहिए। यह जो हादसा हुआ है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

बिहार के मोतिहारी में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 72 हजार खाते खोले गए

सांसद मनोज झा ने इस आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज की पहलगाम आतंकी हिंसा जिसमें निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया है, मानवता के खिलाफ एक ऐसा गुनाह है जिसे भुलाया नहीं जाएगा। भगवान इस क्षण अपनी सारी शक्ति उन परिवारों को दे जिनके चिराग बुझ गए। त्वरित अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश दे

इससे पहले 24 अप्रैल को बिहार कांग्रेस मुख्यालय में महागठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि 4 मई को घटक दलों की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। महागठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि 4 मई को आयोजित होने वाली बैठक में सभी घटक दलों के प्रदेश के नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला के सभी दलों के अध्यक्ष और महासचिव शामिल होंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.