Bihar Road Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Summary :

Bihar Road Accident: बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में कल देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां ट्रक और कार की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी मृतक व्यवसायी थे और फतुहा से वापस पटना लौट रहे थे। Bihar Road Accident इस सड़क हादसे में सभी पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार पर सवार होकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास…

Bihar Road Accident: बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में कल देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां ट्रक और कार की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि सभी मृतक व्यवसायी थे और फतुहा से वापस पटना लौट रहे थे।

Bihar Road Accident

Bihar Road Accident
Bihar Road Accident

इस सड़क हादसे में सभी पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार पर सवार होकर पटना लौट रहे थे। इसी दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होकर कार ट्रक से टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए।

Patna Road Accident

Patna Road Accident
Patna Road Accident

पुलिस ने बताया कि सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे। मृतकों की पहचान राजेश कुमार, सुनील कुमार, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और संजय कुमार के रूप में हुई है। सभी मृतक पटना के कुर्जी और पटेल नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी शवों को परेशानी के बाद कार से निकाला गया और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

Bihar Accident News Today

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी राजधानी के पटेल नगर के गांधी मूर्ति के निवासी संजय कुमार सिन्हा के नाम से रजिस्टर्ड है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई। सभी मृतकों के परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ: नशे में था ड्राइवर या बिगड़ा संतुलन? आखिर कैसे हादसे का शिकार हो गई ये डबल डेकर बस, 25 से अधिक घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।