PM मोदी की मां को गाली देने के विरोध में आज NDA का बिहार बंद, जानें बैंक-स्कूल बंद रहेंगे या चालू

Summary :

Bihar Band Today: सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की तरफ से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का प्रदेशभर में असर देखा गया है। गुरुवार को पटना समेत कई शहरों में सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। यह बंद कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुलाया गया है। पटना के अनीसाबाद, डाकबंगला चौराहा और अन्य मुख्य सड़कों पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। Bihar Band Today: क्या रहेगा बंद आज सुबह संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया गया कि आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12…

Bihar Band Today: सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की तरफ से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का प्रदेशभर में असर देखा गया है। गुरुवार को पटना समेत कई शहरों में सुबह से ही एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। यह बंद कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में बुलाया गया है। पटना के अनीसाबाद, डाकबंगला चौराहा और अन्य मुख्य सड़कों पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

Bihar Band Today
Bihar Band Today

Bihar Band Today: क्या रहेगा बंद

आज सुबह संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया गया कि आज सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक भागलपुर बंद का आह्वान किया गया है। एनडीए जिले में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं की जाएंगी। लेकिन बाजार बंद रहेगा। साथ ही सड़क जाम भी किया जाएगा।

Bihar Band Reason 2025: भाजपा कार्यकर्ताओं का सड़कों पर प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टर-बैनरों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, “हम सड़कों पर इसलिए बैठे हैं, क्योंकि दरभंगा में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।”  एनडीए कार्यकर्ता भागलपुर में ‘बिहार बंद’ के दौरान सड़कों पर उतरे। इस दौरान, भामाशाह और खलीफाबाग चौक पर आवाजाही प्रतिबंधित रही। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “यह प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन है। महिलाएं और अन्य लोग बेहद आक्रोशित हैं। मोतिहारी में महिला ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

 Bihar Band Live Update: महिला कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Bihar Band Today
Bihar Band Today

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा कर रहा है, जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद आपत्तिजनक थे, खासकर महिलाओं के लिए। इसलिए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि ऐसी भाषा का प्रयोग समाज में अस्वीकार्य है और यह न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक मर्यादा के भी विरुद्ध है।

ये भी पढ़ें- मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, दूध-पनीर समेत इन चीजों पर 0% हुआ GST, देखें पूरी लिस्ट

Neha Singh