नशे में था ड्राइवर या बिगड़ा संतुलन? आखिर कैसे हादसे का शिकार हो गई ये डबल डेकर बस, 25 से अधिक घायल

Summary :

Motihari Bus Accident News: जयपुर (राजस्थान) से सीतामढ़ी जा रही एक डबल डेकर बस बिहार के मोतिहारी जिले में आज यानी बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना कोटवा थाना क्षेत्र के मठिया चौक के पास दोपहर के समय घटी। हादसे के दौरान बस में लगभग 50 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस की गति बहुत अधिक थी, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। Motihari Bus Accident News: कैसे हुआ हादसा दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर की आंखें लाल थीं, जिससे…

Motihari Bus Accident News: जयपुर (राजस्थान) से सीतामढ़ी जा रही एक डबल डेकर बस बिहार के मोतिहारी जिले में आज यानी बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना कोटवा थाना क्षेत्र के मठिया चौक के पास दोपहर के समय घटी। हादसे के दौरान बस में लगभग 50 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, बस की गति बहुत अधिक थी, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

Motihari Bus Accident News: कैसे हुआ हादसा

दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर की आंखें लाल थीं, जिससे आशंका है कि वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। हालांकि, हादसे के असली कारण की पुष्टि ड्राइवर के बयान के बाद ही हो सकेगी।

Bus Accident News: कई लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की। करीब दो दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस की मदद से मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया। अब तक लगभग 16 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। कुछ मामूली रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार कोटवा पीएचसी में किया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Motihari Bus Accident News
Motihari Bus Accident News

Accident News: यात्रियों ने क्या बताया?

बस में सवार निधि कुमारी नामक महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ जयपुर में रहती थीं और गर्भवती होने के कारण अपने भाई और बच्चे के साथ मायके सीतामढ़ी जा रही थीं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस की रफ्तार बहुत तेज थी। हालांकि, उनके भाई और बच्चे को चोट नहीं लगी है। वहीं, एक अन्य यात्री नीरज कुमार, जो मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, ने बताया कि उन्होंने जयपुर से बस पकड़ी थी। उनके अनुसार ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और उसकी आंखें लाल थीं, जिससे उन्हें शक हुआ कि वह शराब के नशे में हो सकता है।

प्रशासन और पुलिस की भूमिका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और ड्राइवर से पूछताछ की तैयारी हो रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, जानें कैसे करें बचाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।