बिहार के किउल-जमालपुर रेलखंड पर बुधवार की देर शाम दो दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने दिल्ली-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन में लूटपाट की। लुटेरों ने महिलाओं के जेवर उतरवा लिये। दर्जनों मोबाइल, नकद सहित करीब 30 लाख की लूट की। इस दौरान विरोध करने पर करीब आधा दर्जन यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं, दो यात्रियों को गोली भी मारी।
दरअसल, बुधवार की रात धनौरी स्टेशन के पास नई दिल्ली से भागलपुर जा रही दिल्ली-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन संख्या 12350 में करीब 9.30 बजे घंटे भर से ज्यादा देर तक रोक कर ट्रेन में डकैती होती रही। बताया जा रहा है कि करीब 15 की संख्या में बदमाश थे, जिन्होंने मास्क पहन रखा था और सबके हाथों में बंदूक थी। स्लीपर बोगी 10 और 11 के कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया।
मौका ए वारदात पर गोलियां चलने की आवाज भी सुनी गईं। घटना के काफी समय बाद सूचना पर किऊल सिविल एरिया की पुलिस और आरपीएफ घटनस्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल, लैपटॉप, गहने और कैश सभी छीन लिए। हालांकि, इस मामले में जमालपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हालांकि, अभी तक एक भी बदमाश पुलसि की गिरफ्त में नहीं आया है। ट्रेन में लूटपाट की घटना के बाद जमालपुर से ट्रेन रात 11.48 में भागलपुर के लिए रवाना हुई।


Download Android App
Download iOS App



