लॉकडाउन में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 80.59 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।
हिमांशु राज नाम के छात्र ने 96.20% नंबर के साथ बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2020) बोर्ड वेबसाइट biharboardonline.com और onlinebseb.in पर देख सकते हैं।
10वीं परीक्षा के लिए कुल 15, 29,393 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 12,04,030 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 6,13,485 छात्र और 5,90,545 छात्राएं पास हुई हैं। राज्य में टॉप 10 की सूची में 41 छात्र-छात्राओं को स्थान मिला है। वहीं पहले और दूसरे स्थान पर एक-एक छात्र हैं तो तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों का कब्जा है।
चौथे स्थान पर भी तीन विद्यार्थी हैं। टॉपर लिस्ट में औरंगाबाद, रोहतास, समस्तीपुर जैसे जिलों का दबदबा है। इस बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय का विद्यार्थी सातवें स्थान पर है। बिहार के शिक्षामंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन भी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



