बिहार में आप ने रेल की पटरी और टॉवर चोरी होने की घटना तो सुनी ही होगी। ऐसे ही चोरी के डर से एक मालिक ने अपनी कार को बचाने का अनोखा जुगाड़ ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि कार मालिक विदेश रहते हैं। उन्हें जब कार की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी, तो उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से सीधे दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इजरायल में नौकरी करता था मालिक
यह मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला का बताया जा रहा है। इस गांव में रहने वाले मनोज यादव ने हाल ही में Scorpio Classic कार खरीदी है। बताया जा रहा है कि इजरायल में नौकरी करते हैं और उनकी घर पर सिर्फ पत्नी रहती है। गाड़ी को चलाने और देखरेख करने के लिए कोई नहीं था। कार के लिए एक ड्राइवर रखा था, वह भी कुछ समय बाद विदेश चला गया।
चोरी होने के डर से छत पर रखवा दी कार
“इ बिहार है बाबू, नहीं समझ पाइएगा क्या चीज़ हैं हम!
✍️
गोपालगंज में घर के मालिक विदेश जा रहे थे, तो उन्हें अपनी स्कॉर्पियो की चोरी होने का डर सताने लगा। चोरों से गाड़ी बचाने के लिए उन्होंने जुगत भिड़ाई और क्रेन बुलवाकर पूरी की पूरी गाड़ी सीधे अपने मकान की छत पर ही पार्क करवा दी!… pic.twitter.com/McTuaKRjZv— Sanjay Kishore (@saintkishore) September 7, 2026
जब गाड़ी की देखरेख करने के लिए कोई नहीं था, तो उन्हें इसके चोरी और क्षतिग्रस्त होने का डर था। कार को सुरक्षित करने के लिए मालिक ने एक अनोखा जुगाड़ ढूंढ निकाला। उन्होंने एक क्रेन बुलाई और अपनी भारी-भरकम गाड़ी को घर की छत पर उतार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कार मालिक के इस जुगाड़ को देखकर हैरान हैं।
Also Read: बाइक पर दो युवकों के बीच बैठी भैंस, दूध के डिब्बों के साथ निकली सवारी; Video हुआ वायरल



Download Android App
Download iOS App




