मोकामा में बाहुबली सोनू-मोनू के घर छानबीन करने गई पुलिस, उलटी दे आई तलाशी, वायरल हो रही वीडियो, जानिया क्या है पूरा मामला

Summary :

Bihar Sonu Monu Gang Viral Video : मोकामा से अजीबोंगरीब वाक्या देखने में आया है. बताया जा रहा है कि मोकामा के बाहुबली सोनू मोनू के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी पर घर के अंदर जाने से पहले ही पुलिस को रोककर वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को लाइन में खड़ा तलाशी लेनी शुरू कर दी. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की तलाशी लेने वाला युवक सिर्फ गंजी और जंघिया पहने दिखाई दे रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला नौरंगा जलालपुर गांव का है,…

Bihar Sonu Monu Gang Viral Video : मोकामा से अजीबोंगरीब वाक्या देखने में आया है. बताया जा रहा है कि मोकामा के बाहुबली सोनू मोनू के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी पर घर के अंदर जाने से पहले ही पुलिस को रोककर वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को लाइन में खड़ा तलाशी लेनी शुरू कर दी. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की तलाशी लेने वाला युवक सिर्फ गंजी और जंघिया पहने दिखाई दे रहा है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला नौरंगा जलालपुर गांव का है, जहां सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों का दबदबा लंबे समय से चर्चा में रहा है. बता दें पुलिस जब उनके ठिकानों पर दबिश देने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की ही तलाशी ले ली.

क्या था पूरा मामला

Bihar Sonu Monu Gang Viral Video
Bihar Sonu Monu Gang Viral Video

दरअसल मामला गांव में दो पक्षों की आपसी नाराजगी को लेकर शुरू हुआ. मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि गांव में तनाव की स्थिति बन गई. दोनों पक्षों के बीच तनाव को कम करने के लिए पंचायत बुलाने का फैसला हुआ. गांव के लोगों और दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन माहौल शांत होने के बजाय और बिगड़ गया. इस बीच ओपन फाइरिंग भी हुई. जिस चलते इलाके में दहशत पैदा हुई. इसी फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली तो वह जांच करने पहुंच गई.

पंचमहला थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम गांव पहुंची और सोनू-मोनू के घरों पर छापेमारी शुरू की गई. यहीं से वो वीडियो सामने आई जिसने बिहार पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में जैसे ही पुलिस घर पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने उलटा पुलिस की ही तलाशी ले ली.

वीडियो पर उठ रहे सवाल

Bihar Sonu Monu Gang Viral Video
Bihar Sonu Monu Gang Viral Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी घर के बाहर लाइन में खड़े हैं और एक युवक उनकी तलाशी ले रहा है. हैरानी यह कि जो युवक तलाशी ले रहा है उसने सिर्फ जांघिया और बनियान पहनी है, जिस पर काफी विवाद बढ़ गया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जिस पुलिस को कानून लागू करना है, उसे ही इस तरह लाइन में लगकर तलाशी क्यों देनी पड़ी? सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें, पुलिस गांव के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ वर्षों से गैंगवार और दबंगई की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं. इसी वजह से लोग खुले तौर पर कुछ बोलने से भी बच रहे हैं.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।