Bihar Student Harassment 6 Youths Case: बिहार के बांका जिले से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कि खबर सामने आई है। जहां एक छात्रा स्कूल से वापस घर जा रही थी तभी 6 लोगों ने घेरकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी साथ ही जबरन मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा की माँ ने अपने दमाद के साथ 6 आरोपियों पर रजौन थाने में केस दर्ज कराया और आरोपियों पर सख्त से सख्त कारवाई करने की मांग की है ।
पीड़िता की माँ ने बताया कि छात्रा जब स्कूल से अपनी साइकिल से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया। छात्रा की माँ का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ छेड़खानी और गाली-गलौज की गई । छात्रा के जीजा कुंदन कुमार ने उसके साथ जबरदस्ती की साथ ही जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को बर्बाद करने की धमकी भी दी ।
जीजा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
छात्रा की मां ने रजौन थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्रा के जीजा कुंदन कुमार के साथ 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
एफआईआर (FIR) में रामकृष्ण कुमार, साजन कुमार, समर कुमार, साहिल कुमार और ज्योतिष कुमार के नाम भी शामिल हैं। सभी आरोपी भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के मदीहा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि FIR में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है। उपलब्ध सबूतों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App




