भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें हत्या की धमकी दी गई है।मोदी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि चंपा सोम (सोमा) द्वारा स्पीड पोस्ट से प्राप्त धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है कि, मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं। तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं आप की हत्या कर दूंगा।
स्पीड पोस्ट से अंग्रेजी में लिखा यह पत्र ,चंपा सोम (सोमा), पोस्ट प्लस ग्राम- रायन, जिला- पूर्वी वर्धमान, पश्चिम बंगाल 713104 से प्राप्त हुआ।उन्होंने बताया कि इस पत्र में चंपा सोम (सोमा) ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है। यह पत्र राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पते पर प्राप्त हुआ है।भाजपा नेता ने उपरोक्त पत्र सहित, लिफाफा पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को प्रेषित कर आग्रह किया है कि इस पर अग्रतर कार्रवाई की जाए।उल्लेखनीय है कि मोदी इन दिनों विरोधियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



