हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में शनिवार को दो सगे भाइयों समेत तीन व्यक्तियों की कुएं से गेंद निकालने की कोशिश के दौरान डूबकर मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्तहान थानाक्षेत्र के गुरमिया गांव में यह यह दुर्घटना हुई। कर्तहान थाने के प्रभारी संतोष कुमार पंकज ने बताया कि तीनों गेंद निकालने के लिए एक एक कर कुएं में उतरे और उनकी डूबकर मौत हो गयी।
थानाप्रभारी के अनुसार समीप के एक मैदान में जब कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे थे तब उनकी गेंद में गिर गयी। शुरू में, 25 वर्षीय विजय कुमार गेंद लेने के लिए कुएं में उतरा लेकिन वापस नहीं आया। उसके बाद 17 वर्षीय शिवचंद्र राम उसमें उतरा। जब कुमार और शिवचंद्र राम नहीं लौटे तब उनका भाई 18 वर्षीय वीरचंद्र राम गया और वह भी कुएं में डूब गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार बाद में कुएं से तीनों के शव निकाले गये। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाये गये।


Download Android App
Download iOS App



