दरभंगा में भारी बवाल, झगड़े के बाद गांव के सभी ब्राह्मणों पर FIR दर्ज, 12 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Summary :

Bihar village Violence: बिहार के दरभंगा जिले में 31 जनवरी की रात एक घटना घटी जिससे पूरा गांव अब कटघरे में खड़ा हो गया है। बता दें कि पैसों के लेन-देन और जमीन के मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट तक पहुंच गया जिसमें कई लोग भी घायल हो गए है। इस दौरान अशर्फी पासवान ने इस मामले में गांव के सभी ब्राह्मणों के खिलाफ SC-ST Act  के तहत मामला केस दर्ज करा दिया है। यह मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव से सामने आया है जहां सभी ब्राह्मणों पर केस दर्ज करा दिया गया है और…

Bihar village Violence: बिहार के दरभंगा जिले में 31 जनवरी की रात एक घटना घटी जिससे पूरा गांव अब कटघरे में खड़ा हो गया है। बता दें कि पैसों के लेन-देन और जमीन के मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट तक पहुंच गया जिसमें कई लोग भी घायल हो गए है। इस दौरान अशर्फी पासवान ने इस मामले में गांव के सभी ब्राह्मणों के खिलाफ SC-ST Act  के तहत मामला केस दर्ज करा दिया है। यह मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव से सामने आया है जहां सभी ब्राह्मणों पर केस दर्ज करा दिया गया है और बताया जा रहा है कि लगभग 12 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Bihar village Violence

Bihar village violence
Bihar village violence

अशर्फी पासवान ने केस दर्ज करने के साथ ही आरोप लगाया है कि सभी गांव के लोगों ने सामूहिक शोषण किया है। दर्ज किए गए केस में बताया गया है कि उनके बड़े भाई ने वर्ष 2015 में हरिनगर गांव में मकान बनाने का ठेका लिया था लेकिन अभी तक 2.50 लाख रुपये नहीं दिए गए है अपनी मजदूरी का पैसा मांगने के बाद भी बकाया नहीं दिया गया है। इसी विवाद को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया है और कुछ लोगों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है और जातीसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे पूरे गांव के लोगों पर केस दर्ज हो गया है।

FIR Against Whole Village

Bihar village violence
Bihar village violence

इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौर है और पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी है बता दें कि लगभग 10 से अधिक लोग मारपीट में घायल हो गए है औऱ 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। कुल 70 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हरिनगर गांव के मुखिया ने मामले की जांच के लिए मांग उठाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दर्ज किए गए केस में घर में घुसकर मारपीट के साथ ही स्मार्टफोन, टीवी और नगदी चुराने का भी आरोप लगाया है।

ALSO READ:  गोलियों की बौछार से भी रहेगी सेफ, CM नीतीश के काफिले में शामिल होगी 4 बुलेटप्रूफ Range Rover

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।