बिहार में मौसम ने बदले तेवर, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

Summary :

Bihar: दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता सीमांचल इलाकों में राजधानी समेत दक्षिणी भागों की तुलना में अधिक है। इसके कारण उत्तरी भागों में वर्षा की सक्रियता बनी हुई है, जबकि राजधानी समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। Highlights 5 जिलों में मूसलाधार बारिश लोगों को सावधान रहने की सलाह दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बिहार के उत्तरी भागों के बाद अब दक्षिणी भागों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में मानसून दो दिनों…

Bihar

Bihar: दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता सीमांचल इलाकों में राजधानी समेत दक्षिणी भागों की तुलना में अधिक है। इसके कारण उत्तरी भागों में वर्षा की सक्रियता बनी हुई है, जबकि राजधानी समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है।

Highlights

  • 5 जिलों में मूसलाधार बारिश
  • लोगों को सावधान रहने की सलाह
  • दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही

बिहार के उत्तरी भागों के बाद अब दक्षिणी भागों में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। पटना समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में मानसून दो दिनों से रक्सौल व भागलपुर के आसपास बना हुआ है। रविवार यानी आज उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

पटना के आसापास मूसलाधार बारिश का अलर्ट

संभावना है कि तीन से चार दिनों में पटना सहित द​क्षिणी भागों में मानसून फैलेगा। इनके प्रभाव से 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-तड़क के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है। आरा, छपरा, बक्सर, सिवान में भी 26 से 28 जून के बीच मूसलाधार बारिश के आसार हैं। वर्तमान में मानसून दो दिनों से रक्सौल व भागलपुर के आसपास बना हुआ है।

इन उत्तरी जिलों में भी बारिश के आसार

उत्तरी भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अररिया में 44.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan