Bihar Weather: बिहार में दो दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है राजधानी पटना सहित कई शहरों के मौसम में कोई बदलाव नहीं है। उत्तरप्रदेश के दक्षिण पश्चिम में चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना है इसकी वजह से अब बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बिहार मौसम विज्ञान ने शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ ही बिजली कड़कने और व बारिश की चेतावनी जारी की है।
- बिहार में दो दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है
- राजधानी पटना सहित कई शहरों के मौसम में कोई बदलाव नहीं है
- अब बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है
इन छह इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पुरे बिहार में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है लेकिन प्रदेश के छह इलाकों भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, अररिया, सुपौल एवं उत्तरी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी और भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान विशेषतौर पर किसानों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
कहां कितना तामपान दर्ज
दूसरी तरफ मौसम विभाग को पटना व उसके आसापस बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हलकी बूंदाबांदी की उम्मीद है। दो दिनों तक तापमान में बदलाव होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसके पश्चात तापमान में तेजी से वृद्धि होगी जिससे गर्मी बढ़ने लगेगी। कल की बात करें तो राजधानी पटना सहित 2 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी। 13 अप्रैल को राज्य के प्रमुख शहरों का तामपान कुछ इस तरह है पटना का अधिकतम तामपान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दूसरी तरफ बेगूसराय का अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App





