Bihar Legislative Council Elections: बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित भाजपा के सभी तीन प्रत्याशियों ने विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
Highlights:
- बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों ने नामांकन का भरा पर्चा
- एनडीए घटक दल के कई नेता भी उपस्थित रहे
- इन नेताओं का पूरा होने वाला है कार्यकाल
एनडीए घटक दल के कई नेता भी उपस्थित रहे
भाजपा के तीनों प्रत्याशी मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और मोहन लाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर एनडीए घटक दल के कई नेता भी उपस्थित रहे।
एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें शामिल
इससे पहले एनडीए की ओर से जदयू के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा खालिद अनवर तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं। बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन भरने का सोमवार को आखिरी दिन रहा। 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होंगे।
इन नेताओं का पूरा होने वाला है कार्यकाल
विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल मई में पूरा होने वाला है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



