पटना : कांग्रेस पार्टी की स्थाना दिवस भारत बचाओ देश बचाओ के रूप में मनायेगी। एनआरसी का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से करेगी। सदाकत आश्रत में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने पत्रकारों से वार्तालाप कर कहा कि केन्द्र सरकार झूठ बोलकर एनआरपी के बहाने देश में एनआरसी लागू करना चाहती है।
रोजगार देश का बढ़े ग्रोथ रेट से ध्यान भटका कर भाजपा अपनी सोच और विचारधारा को थोपने में जुटी है। महंगाई 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। जीडीपी दर घटी है। भारत की ग्रोथ रेट पर अर्थशास्त्री प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जोडऩे के बजाये तोडऩे की राजनीति में अपना बजूद देखती है।
केन्द्र सरकार एनआरपी के बहाने जो एनआरसी लाना चाहती है उसमें सबसे ज्यादा मुश्किलें गरीबों की है। जो डाटा मांगा जा रहा है वह सही नहीं है। देश के संविधान में धर्म, जाति, सम्प्रदाय, लिंग एवं जन्म स्थान के आधार प समानता का अधिकार है। इस सरकार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बंगलादेश दिखता है। लेकिन नेपाल, वर्मा नहीं। एनआरसी एवं सीएए के तहतएक धर्म को छोडक़र नागरिकता देने की बातें किया जाता है। इस कानून के लागू होने पर सेक्युलिरिज्म पर चोट पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि 2003 में भाजपाा एनआरसी को लायलट प्रोजेक्ट के रूप में लाया, जिसमें 31 लाख लोगों में से 12.5 लाख लोग सिटीजनशीप साबत करने में सफल हुए। इस एनआरसी को कांग्रेस ने एनपीआर के रूप में पारित किया, जिसमें साधारण जानकारी की मांग थी।
कांग्रेस में हमेशा एकजुट की सोंच है। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस से पूरे देश में एनआरसी का विरोध में सडक़ पर उतर कर विरोध करेगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधानसभा में विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर धीरज, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण, प्रवक्ता राजेश राठौर, मीडिया प्रभारी एच के वर्मा, राजकुमार झा समेत अन्य उपस्थ्ति थे।


Download Android App
Download iOS App



