लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी लगभग पूरी ली है। सभी ने अपनी जोड़तोड़ की राजनीति से लेकर आंतरिक गठजोड़ भी पूरे करने की कोशिश में लगे हुए। इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के साथ बिहार की राजनीति में भी लोगों की रूचि बनी हुई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। पार्टी ने बिहार प्रभारी अनिल कुमार को बक्सर से प्रत्याशी बनाया है।
इस बार बिहार में बीएसपी भी अपनी ताकत
बक्सर से अपना प्रत्याशी बनाया
जल्द प्रत्याशियों की घोषणा
बिहार की 40 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव
बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बुधवार को पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बसपा बिहार की 40 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने जा रही है। इस बार बिहार में बीएसपी भी अपनी ताकत दिखाएगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने अनिल कुमार को बक्सर से अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी अन्य सीटों पर भी जल्द प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। हमारा किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है।
हमारा जनता के साथ गठबंधन
हमारा गठबंधन जनता के साथ है, हम जनता के साथ गठबंधन कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। अनिल कुमार ने कहा कि बक्सर से कोई भी धुरंधर उतरे, उससे कोई परवाह नहीं है। चाहे जो भी उम्मीदवार हो, पार्टी हर जगह लड़ने की तैयारी में है।


Download Android App
Download iOS App





