बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे बोधगया, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Summary :

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा शुक्रवार को ‘ज्ञानस्थली’ के रूप में चर्चित बोधगया पहुंचे। करीब एक महीने के बोधगया प्रवास के दौरान धर्मगुरु कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। धर्मगुरु दलाई लामा विशेष विमान से गया हवाईअड्डा पहुंचे, जहां गया के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम सहित जिले के कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सड़क मार्ग से सीधे बोधगया पहुंचे। यहां तिब्बती बौद्ध मठ में उनके आवासन की व्यवस्था है। VIDEO | Tibetan spiritual leader Dalai Lama arrives in Bodh Gaya, #Bihar.#DalaiLama pic.twitter.com/JiNUapmb7c — Press Trust of India (@PTI_News) December 15, 2023 इस दौरान आध्यात्मिक गुरु के दर्शन के…

Dalai Lama Bihar Visit

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा शुक्रवार को ‘ज्ञानस्थली’ के रूप में चर्चित बोधगया पहुंचे। करीब एक महीने के बोधगया प्रवास के दौरान धर्मगुरु कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। धर्मगुरु दलाई लामा विशेष विमान से गया हवाईअड्डा पहुंचे, जहां गया के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम सहित जिले के कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वे सड़क मार्ग से सीधे बोधगया पहुंचे। यहां तिब्बती बौद्ध मठ में उनके आवासन की व्यवस्था है।

इस दौरान आध्यात्मिक गुरु के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। दलाई लामा ने भी वाहन के अंदर से ही हाथ हिलाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। धर्मगुरु के बोधगया प्रवास को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बताया जाता है कि बोधगया के कालचक्र मैदान में दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम 29, 30 और 31 दिसंबर को होगा। इसे लेकर कालचक्र मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया गया है। बौद्ध धर्म गुरु के टीचिंग कार्यक्रम में दर्जनों देशों के बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे और उनके प्रवचन को सुनेंगे।

दलाई लामा 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय संघ फोरम (ISF) द्वारा आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन और 23 दिसंबर को समापन के मौके पर महाबोधि मंदिर में प्रस्तावित प्रार्थना में हिस्सा लेंगे। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी बोधगया आने की संभावना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Desk Team