लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी गति बढ़ा दी है और कुछ निर्णायक फैसले अभी ले रहे है। लेकिन पक्ष और विपक्ष बीच जुबानी जंग जारी है। कोई भी किसी भी अवसर पर आरोप के बाण चलने से नहीं चूक रहा है। इन लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ नए राजनीतिक दलों के गठबंधन इंडिया की भी चर्चा रही है।
वे युवाओं के हाथों में तलवार देना चाहते
तेजस्वी यादव ने कहा, “मुंबई में आयोजित विपक्षी गुट की बैठक बहुत अच्छी रही। सभी विपक्षी नेताओं को एक मंच पर देखकर केंद्र बहुत डर गया है। उन्हें चिंता है कि इस बार वे चुनाव हार जाएंगे।” तेजस्वी यादव ने कहा, “वे युवाओं के हाथों में तलवार देना चाहते हैं और हम उन्हें कलम देना चाहते हैं। भाजपा नफरत और विभाजन की राजनीति करती है और हम प्यार और एकता की राजनीति करते हैं।”
केंद्र विभाजन पैदा कर रहा
उन्होंने कहा, “वे देश को अलग करना चाहते हैं; केंद्र विभाजन पैदा कर रहा है। एक राष्ट्र, एक चुनाव” के बारे में पूछे जाने पर, तेजस्वी ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “जल्द ही वे ‘एक राष्ट्र, एक नेता’ नीति लेकर आएंगे।” ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लागू करने से पहले, केंद्र को सबसे पहले ‘एक राष्ट्र, एक आय’ पर ध्यान देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



